चम्बा: अपने कैरियर को लेकर असमंजस में चल रहे विद्यार्थियों के लिए चंबा के चौगान नंबर दो में 6 मई को होगा हिम एक्सपो का आयोजन
Chamba, Chamba | May 4, 2024 प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने कैरियर को लेकर असमंजस में चल रहे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन चंबा में 6 मई को हिम कैरियर एक्सपो का आयोजन कर रहा है। चंबा के चौगान नंबर 2 में आयोजित हो रहे इस हिम एक्सपो में एएसपी चंंबा आईपीएस शिवानी मेहला बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।