कायमगंज: कंपिल के इकलहरा गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान को कोबरा ने डसा, अस्पताल में भर्ती
कंपिल थाना के इकलहरा गांव में एक किसान को कोबरा ने डस लिया । 35 वर्षीय महरूम खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। सांप के काटने के बाद उन्हें तुरंत CHC में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इकलहरा गांव के रहने वाले महरूम सुबह अपने खेतों में गए थे। वह फसल की निगरानी कर रहे थे कि तभी घास में छिपे एक कोबरा ने उनके पैर में डस लिया है।