एत्मादपुर: मंडी समिति के समीप से गरीबों को दिए जाने वाले राशन को कालाबाजारी के लिए भरकर ले जा रहे एक कैंटर को पुलिस ने पकड़ा
Etmadpur, Agra | Jun 14, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति के पास से सरकार द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले राशन को कालाबाजारी के लिए भरकर ले जा रहे एक कैंटर को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए कैंटर में सरकार द्वारा गरीबों को दिए जाने वाला कई कुंतल गेहूं, चावल और बाजार भरा था। पुलिस ने पकड़े गए कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।