एत्मादपुर: तहसील परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर हमले श्रद्धालुओं की मौत को लेकर किया विरोध।
Etmadpur, Agra | Jun 12, 2024 एत्मादपुर तहसील परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर हमले में हुई श्रद्धालुओं की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा और सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है।