एत्मादपुर: नगला किशनलाल में नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नालियों पर बने पक्के रेंम्पों को किया ध्वस्त।
Etmadpur, Agra | Jun 13, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगला किशनलाल में नालियों पर बने पक्के रैम्पों को बुलडोजर की मदद से परिवर्तन दल के द्वारा बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण के समय परिवर्तन दल के सदस्यों से कुछ स्थानों पर लोगों से नोकझोंक भी हुई।