एत्मादपुर: गांव बंगार में पैतृक संपत्ति को लेकर पांच भाइयों में हुआ विवाद,एक भाई ने अपने चार भाइयों और पिता पर लगाया मारपीट का आरोप
Etmadpur, Agra | Jun 12, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बंगार में पैतृक संपत्ति को लेकर पांच भाइयों में आपस में विवाद हो गया जिसमें एक भाई ने अपने चार भाइयों और पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह घर पर ही था तभी उसके चार भाइयों व पिता ने उसके साथ व उसकी बीवी और बच्चों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें सभी के चोटें आई हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी।