एत्मादपुर: गांव नाई सराय में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने आगरा जलेसर रोड पर लगाया जाम
Etmadpur, Agra | Jun 13, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के नाई सराय में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा करते हुए आगरा जलेसर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस सहित एत्मादपुर एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों को एसीपी सुकन्या शर्मा ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जल्द समाधान की बात कही।