एत्मादपुर: यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन मार्ग से महिला से मोबाइल फोन लूट की घटना संलिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 13, 2024 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन मार्ग से पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन लूट की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन व लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि युवकों ने अपने नाम निवासी बिल्हनी थाना बमरौली कटारा राम कुमार, आदित्य ठाकुर बताए।