उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया जिले की फेफना विधानसभा सीट पर सियासी माहौल के बीच बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में जनता की राय सामने आई है।
सर्वे में फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव के कार्यकाल, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनता की पसंदीदा पार्टी और विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर सवाल पूछे गए। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक के कामकाज और संभावित दावेदारों को लेकर भी जनता की राय जानने की कोशिश की गई।
फेफना की सियासत में जनता की राय क्या है? विधायक संग्राम सिंह यादव के कार्यकाल को लेकर लोगों की क्या सोच है और 2027 के चुनाव को लेकर मतदाताओं का रुझान क्या कहता है? जानने के लिए देखिए बलिया ख़बर का विधानसभा सर्वे।
#Balliakhabar #phephna #SangramSinghYadav #फेफना #संग्राम_सिंह_यादव #UPElection2027 #UPPolitics #balliasurvey #जनताकीराय #विधानसभा_चुनाव_2027 #बलियाखबर #balliakhabarsurvey