#बलिया के #बेल्थरारोड #तहसील में अधिवक्ताओं और समाजसेवियों की पहल रंग तो लाई, #एसडीएम शरद चौधरी की सक्रियता से सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार भी हुआ! #ब्लॉक प्रशासन की देखरेख में शौचालय को उपयोग के लायक बनाया गया और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि तहसील आने वाले आमजन, वादकारियों और अधिवक्ताओं को सहूलियत मिल सके। लेकिन विडंबना देखिए, जिस सुविधा के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी, उसके चालू होने के बावजूद कुछ लोग #शौचालय का इस्तेमाल करने के बजाय भवन के सामने ही खुले में मूत्र त्याग कर रहे हैं। इससे परिसर में गंदगी फैल रही है और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रख रखाव के प्रति गैर जिम्मेदारी और अनदेखी की हालत यह है कि शौचालय का एक गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना और स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #BalliaNews #CleanlinessDrive #CivicResponsibility #SwachhBharat