#बांग्लादेश से #भारत के #ससनाधाम पहुंचे #संतपति #स्वामी #शिवनारायण जी महाराज के अनुयायी, तीन पीढ़ियों से परिवार में कायम है गुरु के प्रति अटूट आस्था! #बलिया के #बेल्थरारोड स्थित ससना धाम में संतपति स्वामी शिवनारायण जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह में बांग्लादेश के खुलना जिले से पहुंचे शिबोम राम ने भारत की धरती पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए संतपति जी के प्रति अपने परिवार की निष्ठा साझा की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां संतपति जी की अनुयायी रही हैं। वहीं, बांग्लादेश के जयपुरहाट जिले से पहुंचे संत रतन, शिवलाल जी, रामफल जी, रुक्मणी और मुनिया ने भी ससनाधाम में समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी आस्था प्रकट की। सीमा पार से भारत आकर जन्मोत्सव में शामिल हुए इन श्रद्धालुओं की मौजूदगी संतपति महाराज के प्रति उनकी गहरी आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही गुरु-परंपरा को दर्शाती है।
तीन पुश्त... (कृपया नीचे सुधार कर पढ़े..)
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SantpatiMaharaj #SasnaDham #BangladeshDevotees #SpiritualFaith #BalliaNews