घिरोर: औछा में शव दफनाने के बाद रात भर कब्रिस्तान और घर के बाहर तैनात रही पुलिस
औछा फिरोजाबाद में जीएनएम की पढ़ाई कर रही छात्रा की चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को गांव में पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया था शुक्रवार देर रात परिजन कब्रिस्तान खोद कर शव को बाहर निकाल कर फिरोजाबाद ले गए थे इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था