🪔 जीवाजी विश्वविद्यालय विधि संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीप महोत्सव 🪔
ग्वालियर | पोरसा लाइव
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से सजा संस्थान परिसर उत्सव के उल्लास और उमंग से जगमगा उठा।
🎨 रंगोली और रस्साकशी बनी आकर्षण का केंद्र,
दीप महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता और रस्साकशी प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को यादगार बनाया।
इनकी रही विशेष सहभागिता,
कार्यक्रम में विधि संस्थान के विभागाध्यक्ष श्री गणेश दुबे, छात्र नेता मोहित प्रताप सिंह भदौरिया, कनिष्क इंदौरिया सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आपस
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 5, 2026