हसनपुर: रहरा पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार
रहरा पुलिस ने संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका के चलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट हसनपुर में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।