टोंक: वन विभाग की टीम ने कच्चा बंधा क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान पत्थरों से भरी ट्राली व ट्रैक्टर किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 19, 2025 टोंक वन विभाग की टीम ने सूचना पर अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कच्चा बंधा क्षेत्र में अवैध खनन कर पत्थरों से भरी ट्राली व ट्रैक्टर तथा अवैध खनन में प्रयुक्त औजारों को जप्त करने की कार्रवाई की है। इस मौके क्षेत्रीय वन अधिकारी टोंक अभिषेक भटनागर,वनपाल नाका सदर टोंक विक्रम शर्मा, हेमराज जाट, कृष्णा गुर्जर, हंसा गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।