टोंक: अंबिका कॉलोनी स्थित मकान से अज्ञात चोरों ने की ₹15,000 की नगदी और 250 ग्राम चांदी की पाइजेब की चोरी
Tonk, Tonk | Apr 18, 2025 कोतवाली थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अंबिका कॉलोनी निवासी पीड़ित कन्हैया लाल महावर ने कोतवाली थाना में उपस्थित होकर चोरी के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करने पत्नी के साथ चला गया था। मकान से अज्ञात चोर 250 ग्राम चांदी की पाइजेब व करीब ₹15000 की नगदी चोरी कर ले गए।