टोंक: अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश संवर्ग भर्ती परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Tonk, Tonk | Apr 19, 2025 टोंक न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। अपनी मांग को लेकर जिला अभिभाषक संघ टोक ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंप कर न्यायाधीश संवर्ग भर्ती परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने इसे दोबारा से सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार करने की मांग की है।