टोंक: बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष पद पर शिवराज बैरवा और महामंत्री पद पर रामदास बैरवा निर्वाचित
Tonk, Tonk | Apr 18, 2025 टोंक जिला बैरवा महासभा पंजीकृत संस्था के अध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय स्थित बेरवा धर्मशाला में शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना में जिला अध्यक्ष पद पर शिवराज बैरवा 219 वोटो से विजय रहे। वही महामंत्री पद पर रामदास बैरवा सोहेला 275 वोटो से तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र बैरवा बरौनी 199 वोटो से निर्वाचित हुए।