उरई: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक, रॉन्ग साइड व तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
Orai, Jalaun | Aug 11, 2026 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की राजेश कुमार पांडे ने रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालक व तेज रफ्तार चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं