महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी।
नांगलशेरपुर। करौली #57news
महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया।
पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।
Balghat, Karauli | Sep 8, 2026