गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को भारद्वाज कट से किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पंकज नाम के 1 शातिर अभियुक्त को भारद्वाज कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 1 मई को थाना लिंक रोड पर मुनेश नाम के वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि अभियुक्त पंकज द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ साथ दहेज में पैसों की मांग कर मारपीट की गई।