गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस में ₹10000 के ईनामी बदमाश को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने ₹10000 के ईनामी बदमाश इमराज को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन ने बताया कि इमराज के खिलाफ थाना टीला मोड़ पर गैंगस्टर, आयुध अधिनियम व डकैती से संबंधित तीन अभियोग पंजीकृत है और वह फरार चल रहा था, जिसके बाद इमराज को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।