गाज़ियाबाद: ट्रोनिका सिटी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 जिन्दा कारतूस बरामद
गुरुवार को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 31 वर्षीय सन्नी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गढ़ी कटैया कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।