गाज़ियाबाद: संजय नगर स्थित डीडीपीएस स्कूल के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पेरेंट्स एसोसिएशन के लोग धरने पर बैठे
पिछले कई दिनों से लगातार गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के लोग डीडीपीएस स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है लेकिन कार्यवाही नहीं हुई तो गुरुवार सुबह वह स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। जीपीए के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल आरटीई के तहत लिए दाखिलों को अपनी दूसरी ब्रांच में भेज रहा है, जो कि नियमों के विरुद्ध है, इसलिए उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।