गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सिपाही ने की अपने सगे भाई की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को यूपी पुलिस के सिपाही ने अपने सगे भाई की पिटाई कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने भाई को बिजनेस करवाया था जिसमें उसके पैसे कांस्टेबल ने मार लिए हैं। इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है।