कटंगी: व्यवहार न्यायालय कटंगी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव माननीय न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक
इस साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय कटंगी में होना है। लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा कराने सहित नेशनल लोक अदालत में अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव माननीय न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कटंगी व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।