सांगानेर: नगर निगम ग्रेटर ने शहर के अलग-अलग इलाके में सिंगल यूज प्लास्टिक काम में लेने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, लगाया जुर्माना
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जब्ती, जुर्माना की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 463 किलो पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया।