सांगानेर: शासन सचिवालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने ली जयपुर की पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव ने शासन सचिवालय में गर्मियों के मौसम में जयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा की ग्रीष्मकालीन के दौरान जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।