सांगानेर: जयपुर से अयोध्या पहुंचें देवनानी, सरयू नदी के तट पर की संध्या आरती
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जयपुर से अयोध्या पहुंचें। यहां उन्होंने सरयू नदी के तट पर दीप प्रज्ज्वलन कर परिवारजन के साथ संध्या आरती की। उन्होंने पूजन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरयू नदी एक जल निकाय है। इसके तट पर कई पर्यटक तीर्थ स्थल है। ऋग्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता है।