सांगानेर: जेडीए ने जोन 2 में 49 बीघा निजी खातेदारी की भूमि से नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जोन-02 में निजी खातेदारी की करीब 49 बीघा कृषि भूमि पर तीन नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-02 के क्षेत्राधिकार में दिल्ली रोड के आमेर ठाठर में करीब 38 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर प्राइम सिटी, ग्राम ठाठर में पहाड़ी की तलहटी में कारवाई की।