सांगानेर: जेके लोन अस्पताल में गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे को लगाया गया ₹17 करोड़ 50 लाख का इंजेक्शन
जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में मंगलवार को 23 महीने के हृदयांश को 17.50 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगाया गया। अस्पताल में रेयर डिजीज यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर प्रियांशु माथुर और उनकी टीम ने यह इंजेक्शन लगाया। बच्चे को अमेरिका से मंगवाया गया जोल गेनेस्मा इंजेक्शन लगाया गया।हृदयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।