सांगानेर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग एवं चोखा पंजाब का किया निरीक्षण, सड़ी गली सामग्री की गई नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग और चोखा पंजाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल हाईवे किंग और चोखा पंजाब में कई खामियां मिली। टीम ने मौके पर ही खुली और सड़ी गली खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा भी टीम के साथ मौजूद रहे।