जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की पर गांव निवासी मुकेश कुमार की 13 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी का शव गांव के ही बधार में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पीड़ित पिता ने बताया की उनकी पुत्री का एक महीना पहले अपहरण कर लिया गया था जिसके बाद आज यह घटना घटी।