ऊन: चौसाना में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ पुलिस की हुई कहासुनी, पंचायत के बाद पुलिस चौकी पहुंचे लोग
Un, Shamli | Oct 22, 2026 शामली के चौसाना क्षेत्र में कथित तौर पर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि चौसाना के जय भारत इंटर कॉलेज के निकट संभ्रांत लोगों ने नशे के खिलाफ पंचायत की और जब वें ज्ञापन लेकर चौसाना चौकी पहुंचे, तो वहां एक अफसर से उनकी कहासुनी हुई, हालांकि पुलिस अफसर ने धमकाने के आरोपों को निराधार बताया है।