बल्देवगढ़: ग्राम बनियानी में दो लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम बनियानी में एक महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी।जिसमें पीड़िता लच्छी बाई पत्नी कमतू कुशवाहा के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही फूलचंद कुशवाहा और जयराम कुशवाहा के द्वारा पीड़िता के साथ गाली गलौज की।गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी।