बल्देवगढ़: डारगुवां गांव में जमीनी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डारगुवां में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता हल्की बाई रैकवार के द्वारा पुलिस को बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही भगवान दास बुनकर एवं कल्लू बुनकर के द्वारा अभद्रता एवं मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के कथनों के आधार पर उक्त मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया है।