बल्देवगढ़: ग्राम देवरदा में अवैध शराब बेचते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
ग्राम देवरदा में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसमें बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देवरदा में अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपी वृंदावन पुत्र चैने राय को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से 25 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।