बल्देवगढ़: ग्राम खजरी में पीएम सड़क निर्माण में ठेकेदारों ने पुलिया नहीं बनाई, किसान के खेत में भरा पानी
पलेरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदारों के द्वारा पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया।जिस कारण से बारिश का पानी किसान के खेत में भर गया।जिससे खेत में बोई गई फसल नष्ट हो गई।पीड़ित बलराम पुत्र हरचरन अहिरवार के द्वारा तहसीलदार को एक शिकायती आवेदन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई है।