बल्देवगढ़: ग्राम बनियानी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पीड़ित ने पुलिस थाने में की शिकायत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बनियानी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़ित मुल्ली पुत्र डरुआ कुशवाहा उम्र 35 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर के बाहर पलंग पर लेटा था।तभी गांव के ही बृजनंदन कुशवाहा ने पीड़ित के साथ गाली गलौज की।गाली देने से मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट की।