फर्रुखाबाद: महंत ईश्वर दास महाराज ने चुनाव लड़ने की अफवाहों पर प्रेस वार्ता में कहा- हम लोगों की विशुद्ध परंपरा, पद के अधिकारी नहीं
फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सदर सीट को लेकर चर्चा जोरों पर है। दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचाल घाट के महंत ईश्वर दास महाराज को भी सोशल मीडिया पर उम्मीदवार बताया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा संतों की विशुद्ध परंपरा है हम लोग पद के अधिकारी नहीं है