कैरो: कैरो के सढाबे में सुंगारी पहाड़ पर ऐतिहासिक पहाड़ जतरा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखा सांस्कृतिक उत्सव
कैरो प्रखंड के सढाबे में बुधवार शाम करीब 4 बजे सैकड़ों फीट ऊंचे सुंगारी पहाड़ पर ऐतिहासिक पहाड़ जतरा का आयोजन संपन्न हुआ। यह जतरा कार्तिक महीने के पहले दिन आयोजित किए जाने की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर दूर-दूर से लोग एक महीने पहले से तैयारी कर जतरा में शामिल होते हैं।