कैरो: गराडीह गांव में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से लगे ट्रांसफार्मर का सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने किया उद्घाटन
कैरो प्रखंड क्षेत्र के गराडीह गांव में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से बीते दिनों लगाए गए 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शनिवार शाम 4 बजे किया गया। उद्घाटन सांसद के प्रखंड प्रतिनिधि समीद अंसारी, कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष महताब आलम, प्रखंड महासचिव सफीक अंसारी और पंचायत महासचिव जेयाऊल अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।