कैरो: कैरो प्रखंड के हनहट पंचायत में सात पड़हा जतरा का पारंपरिक आयोजन, लोकसंस्कृति की धुनों पर थिरके ग्रामीण
कैरो प्रखंड अंतर्गत हनहट पंचायत में रविवार शाम 4 बजे सात पड़हा जतरा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह पारंपरिक आयोजन समिति तथा हुदु, केराटोली, गीतिलगढ़, ककरगढ़, रानीटोंगरी, तोरांग और चीरना सहित सात गांवों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।