कैरो: सढाबे महादेव मैदान में मुखिया, उपमुखिया व पंचायत सदस्य ने हलधर गिरिधर फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
कैरो प्रखंड के सढाबे महादेव खेल मैदान में सोमवार शाम 4 बजे अकेला दिल बहार क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हलधर गिरिधर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुखिया सुमित्रा उरांव, पंचायत समिति सदस्य सीमा भगत और उप मुखिया जगबंधन भगत ने सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेलानी और गजनी के बीच खेला गया।