कैरो: छठ घाटों की सफाई व सुरक्षा को लेकर जिला के पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान: उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचं
जिला के उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सभी पंचायतों के मुखिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में छठ घाटों की साफ-सफाई समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जाए।