कैरो: कैरो बाजार तांड में रावण दहन का भव्य आयोजन, असत्य पर सत्य की विजय के साक्षी बने हजारों लोग
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के बाजार तांड में विजयादशमी का पर्व इस बार खास उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की नौ दिनों की भक्ति और आराधना के बाद गुरुवार की शाम करीब 5 बजे कैरो मां अंबे दुर्गा पूजा समिति द्वारा रावण दहन का आयोजन किया गया। हजारों की भीड़ के बीच जब अहंकार और असत्य के प्रतीक रावण का पुतला अग्नि की लपटों में धधक उठा।