लखीसराय: जिला अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया
लखीसराय: क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह) अपने दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही जिला अतिथि गृह परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। गुरुवार की पूर्वाहन 10:00 बजे सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।