पोड़ैयाहाट: भारत की जनगणना 2027 को लेकर पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में पहले बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
भारत की जनगणना 2027 को ले बुधवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में पहले बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने बताया कि सोमवार से इस मैच की ट्रेनिंग प्रारंभ हुई थी। इस बार की जनगणना मोबाइल ऐप के माध्यम से पेपर लेस एवं डिजिटल होगी।इसे पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपादित किया जाएगा।