चूरू: एनएच 52 ढाढ़र के पास तेज गति ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू के एनएच 52 गांव ढाढ़र के पास एक तेज गति ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार चकनाचूर हो गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।