चूरू: रामगढ़ में विद्युत पोल से टकराई बाइक, हादसे में 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ में कार से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पॉल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।